
– किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के आह्वान पर जिले के ग्राम मालखरौदा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘किसान मितान सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। किसान मोर्चा संभाग सह-प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ महिला नेत्री संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर, राजेश साहू, और प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा क्षेत्र के 150 अन्नदाताओं को माला पहनाकर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक पुरुष एवं महिला किसान उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल ‘जय जवान-जय किसान’ के नारों से गुंजायमान रहा।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार होली के त्योहार से पूर्व धान खरीदी के बोनस की एकमुश्त राशि सीधे किसानों के खातों में जमा करने जा रही है। इस घोषणा का उपस्थित किसानों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सबसे मजबूत स्तंभ साबित होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कदमों से किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, महामंत्री तलकेश्वर गेबल और युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक पटेल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
