:- आज राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में भारतीय जनता पार्टी के सभी सात मोर्चों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त मोर्चा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश की आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं और जनता के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ,और प्रदेश संगठन महामंत्री यशवंत जैन उपस्थित रहे। साथ ही नवीन मार्कंडेय अखिलेश सोनी और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।बैठक के मुख्य रूप मे आगामी महीनों में पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को जनता के साथ सीधे संवाद के लिए प्रेरित किया गया।एव सभी मोर्चों को आपसी समन्वय के साथ चुनावी मोड में काम करने के निर्देश दिए गए।बैठक में देवेंद्र ठाकुर (देवभोग), प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़, सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार की सफलता का आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back