
गरियाबंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त/वर्तमान जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश का आज जिला मुख्यालय गरियाबंद आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख तिरंगा चौक पर गरियाबंद युवा मंडल के कार्यकर्ताओं और साथियों ने हेमंत कुमार नागेश के समर्थन में जमकर उत्साह दिखाया।
जैसे ही जिला अध्यक्ष का काफिला तिरंगा चौक पहुँचा, पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठा। युवा साथियों ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ अपने नेता का आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद’ के नारों से माहौल पूरी तरह भगवामय नजर आया।कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साहस्वागत समारोह में उपस्थित युवा मंडल के सदस्यों ने कहा कि हेमंत कुमार नागेश जी के नेतृत्व में गरियाबंद जिले में युवाओं का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उनके ऊर्जावान व्यक्तित्व से युवाओं को एक नई दिशा मिल रही है।जिला अध्यक्ष ने इस भव्य स्वागत से अभिभूत होकर जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और विश्वास ही उनकी असली ताकत है और वे जिले में संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
