मजदूरों के हक में विधायक गरजे, सरकार पर साधा निशाना “बोतल से सस्ती मजदूर की मेहनत.? विधायक बोले-10 हजार में अब कुछ नहीं होता!”“‘इतने में तो बोतल नहीं आती साहब!’— विधायक के बयान से सियासी करंट”
आरकेएम, डीबी और वेदान्ता कंपनियों पर विधायक रामकुमार यादव का हमला — ‘सपने दिखाकर जमीन ली, अब मजदूरों को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल’ डोलकुमार निषाद@डभरा/सक्ती:-भू-विस्थापित कर्मचारियों के आंदोलन को अब राजनीतिक ताप भी मिलने लगा है। चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे और पावर कंपनियों पर जमकर निशाना साधा।
