डभरा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनी होली,पूरे क्षेत्र में कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली,रंग-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी.
डोलकुमार निषाद@डभरा सक्ति जिले के डभरा क्षेत्र में इस वर्ष होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। भाईचारा बना
