सुरज बीसी गरियाबंद

*जिले में एक बार फिर कोरोना और स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। गरियाबंद जिले में 2 मरीजों में स्वाइन फ्लू (H1N1) और 1 मरीज में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।*

मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी तीनों मरीजों को आइसोलेट / क्वारंटाइन में रखा गया है और उनका इलाज जारी है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है।*डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। डॉक्टर का कहना है –

*”घर में रहें, सुरक्षित रहें बार बार हाथ सेनिटोजर से धोए मास्क का बराबर उपयोग करे और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें और हाथों को बार-बार धोएं।”

**स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back