
सक्ती। कृषि विभाग जैजैपुर में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम के चंद्रा जी का अधिवार्षिकी आयु दिनांक 30.09.2024 को पूर्ण हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में 27 सितंबर शुक्रवार को सद्भावना भवन जैजैपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग जिला सक्ती के उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे जिला कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे साथ श्री मनीष मरकाम (सहा मिट्टी परी. अधिकारी) , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी – सक्ती, मालखरौदा, डभरा व जिले के समस्त सेवानिवृत हो चुके वरिष्ठ अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारी गण चंद्रा जी के विभाग के प्रति वर्षों की सेवा व समर्पण को रेखांकित करते हुए, आगे की सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना किए। विकास खंड जैजैपुर के समस्त स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
