सुकमा – छत्तीसगढ़ के जंगलों में पुलिस को छापे के बाद नक्सलियों के पास से नकली नोट और प्रिंटर मशीनें मिली हैं. सुकमा जिले के कोराजगुडा इलाके में घोर नक्सल प्रभावित इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस को नकली नोट के सेम्पल, प्रिंटर, भारी मात्रा में प्रिंटर की स्याही मिली है.

पुलिस का दावा है कि भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को धोखे में रखकर नक्सली अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में बहुत लंबे समय से नकली नोट खपा रहे थे. पुलिस को नक्सली ठिकाने से भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back