*गरियाबंद, 29 अक्टूबर 2026*

जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत कोपरा-पोखरा मुख्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कुल 26.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट मद के अंतर्गत *70 करोड़ 14 लाख 41 हजार रुपये* की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसके तहत डब्ल्यूएमएम (WMM) की प्रथम लेयर बिछाने का कार्य प्रगति पर है।

*महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग:*यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-सी से निकलकर राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य जिला मार्ग को जोड़ते हुए राजिम-पोखरा मुख्य जिला मार्ग से संपर्क स्थापित करता है।

*लाभ:*मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को महासमुंद जिले तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे समय की बचत होगी और स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।लोक निर्माण विभाग, गरियाबंद संभाग के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, यह निर्माण जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य पूरा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back