मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ स्कूल्स शतरंज चैंपियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ के होनहार शतरंज खिलाड़ी इरा अर्नि रंगनाथ और वेद अर्का रंगनाथ ने शानदार प्रदर्शन किया।आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर दोनों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

5 वर्ष की इरा ने भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्ल्स अंडर-7 रैपिड स्पर्धा में छठा स्थान हासिल किया। साथ ही उन्हें प्रतियोगिता में ‘यंगेस्ट स्टार’ सम्मान से नवाजा गया।

वहीं 7 वर्ष के वेद ने अंडर-7 वर्ग की ब्लिट्ज और क्लासिकल स्पर्धाओं में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

दोनों नन्हें खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता और खेल कौशल से देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back