*गरियाबंद, 20 नवंबर 2026 /* जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम, गरियाबंद में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस भव्य आयोजन में *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर जी* ने मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर भाजपा जिला महामंत्री डॉ।आशीष शर्मा पहुंचकर पूरे जिले के युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने मंच से युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गरियाबंद के युवाओं में हुनर, जज्बा और मेहनत की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही मंच मिलना चाहिए, और युवा उत्सव वही मंच है।

उन्होंने कहा – _”आप सिर्फ गरियाबंद के नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के गौरव हो। लोकनृत्य हो या कविता, चित्रकला हो या रील निर्माण – हर विधा में आपने दिखा दिया कि गरियाबंद का युवा किसी से कम नहीं है। आप आगे बढ़ो, जिला पंचायत आपके साथ खड़ी है।”_

गौरीशंकर जी के प्रेरणादायक उद्बोधन से युवाओं में नया जोश और ऊर्जा भर गई।लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में *297 प्रतिभागियों* ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न विधाओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व* करने का अवसर मिलेगा।

युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा से समृद्ध यह आयोजन उनकी कला एवं संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अंत में युवाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही जिले के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back