सुरज बीसी गरियाबंद _देवभोग, 18 नवंबर 2026 /* सेवा ही संकल्प और सबका साथ, सबका विकास के भाव को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ देवभोग के जिला संयोजक डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश की है। उनके प्रयास से खुटगांव निवासी एक बुजुर्ग माता जी को समाज कल्याण विभाग की ओर से व्हील चेयर प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार देवभोग शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं डॉ. तिवारी के चाचा श्री भोला राम अग्रवाल जी द्वारा 16 तारीख को उन्हें एक सूचना मिली कि खुटगांव निवासी एक माता जी दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हैं। उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है।

सूचना मिलते ही उसी दिन से डॉ. अरविंद नाथ तिवारी का प्रयास शुरू हो गया कि माता जी को एक व्हील चेयर शासन द्वारा दिलवाना है। इस विषय में उन्होंने सरकारी योजना समाज कल्याण विभाग के आदरणीय भजन बघेल जी से संपर्क किया और आज माता जी को व्हील चेयर दिलवाया।

व्हील चेयर मिलते ही माता जी भावुक हो गईं और उन्होंने डॉ. तिवारी को अपने हाथों से आशीर्वाद दिया। इस दौरान डॉ. तिवारी ने माता जी के चरणों में सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा कि *”उनके द्वारा दिया गया आशीर्वाद मेरे लिए साक्षात् भगवान का आशीर्वाद है। किसी की मदद करने के बाद जो दिल को सुकून मिलता है, उसी का नाम जिंदगी है।”*

उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि आप सभी के आस-पास अगर कोई पीड़ित है तो उसकी मदद करें। मदद हर रूप में किया जा सकता है।

क्षेत्र के लोगों ने डॉ. अरविंद नाथ तिवारी के इस मानवीय कार्य की सराहना की है और कहा है कि इस तरह के प्रयासों से ही समाज में सच्ची सेवा की भावना मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back