ग्राम तुलसीडीह के पास हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार चंद्रपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बस ने गलत दिशा में पहुंचकर मारी जोरदार टक्कर

डोलकुमार निषाद@डभरा–चंद्रपुर मार्ग पर ग्राम तुलसीडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी साइड से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से डभरा की ओर आ रही यात्री बस कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आ गई और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लाया गया। वहीं हादसे की सूचना पर डभरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद डभरा–चंद्रपुर मार्ग पर यातायात सुरक्षा और यात्री वाहनों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back