सक्ती, 03 अक्टूबर 2026| कलेक्टर सक्ती के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त जैजैपुर ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
आज दिनांक 03.10.2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने ग्राम हरेठी कला, थाना हसौद में छापामार कार्रवाई की।
टीम ने आरोपी बसंत कुमार टंडन, पिता किशुन राम, उम्र 48 वर्ष के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में रखी जूट की बोरी के अंदर 2 पारदर्शी पॉलिथीन में भरी हुई 5-5 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 4 प्लास्टिक बोरियों में भरी हुई 20-20 किलो कुल 80 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(1)च, 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- कायम प्रकरण: 01
- गिरफ्तार आरोपी: 01
- जप्त सामग्री: 10 लीटर महुआ शराब, 80 किलो महुआ लाहन
कार्यवाही विवरण:
उक्त कार्रवाई वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी, सैनिक भीम साहू, विरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ परसराम कहरा और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
