
*देवभोग (गरियाबंद)।* विकासखंड देवभोग के ग्राम पंचायत मुंगिया में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ग्राम सभा में आय-व्यय का हिसाब मांगने पर सरपंच-उपसरपंच और सचिव के टालमटोल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।*70-80% राशि बिना काम के आहरण का आरोप*ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में पिछले लंबे समय से बिना काम कराए ही राशि निकालकर बंदरबांट किया जा रहा है। 70 से 80 प्रतिशत सरकारी राशि फर्जी बिलों के माध्यम से जेब में भरी जा रही है। हिसाब मांगना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन जिम्मेदार टालमटोल कर रहे हैं।*
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप*
ग्रामीणों के अनुसार — *
नाली सफाई के नाम पर खानापूर्ति:*
कागजों में सफाई दिखाकर राशि आहरण।- *
स्कूल शौचालय की बदहाली:*
लाखों खर्च के बाद भी शौचालय बदहाल।-
*रोड मरम्मत में लाखों की लूट:* मरम्मत के नाम पर बिल पास, मौके पर काम नहीं।-
*पुलिया ही गायब:* कागजों में बनी पुलिया मौके से नदारद,कचरा कूड़ेदान भी गायब।
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खुलकर कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार का पुलिंदा है। क्या ग्राम सभा सिर्फ खानापूर्ति के लिए होती है?
ग्रामीणों ने पंचायत मंत्री विजय शर्मा जी से मांग की है कि सुशासन के विजन को पलीता लगा रहे जिम्मेदारों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
