*रायपुर में सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय महिला कार्यक्रम संपन्न, समाज की उपेक्षा पर महिलाओं ने जताया रोष**रायपुर

सुरज बीसी गरियाबंद, 04 अक्टूबर 2026*।*राजधानी रायपुर में सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय महिला कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ

**इसके पूर्व महिला संगठन के सभी पदाधिकारी ने भगवान श्री राधा कृष्ण के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का राधे कृष्ण गमछा पहनकर सम्मान किया गया*

*कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं यादव समाज की मातृशक्ति ने सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और समाज के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।**

कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी से आगे आएं। महिलाओं को केवल परिवार तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक नेतृत्व और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।**सरकार पर यादव समाज की उपेक्षा का आरोप, महिलाओं में रोष*

*कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में यादव समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर चिंता एवं रोष व्यक्त किया।*

*महिलाओं ने कहा कि यादव समाज प्रदेश की सामाजिक संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसके बावजूद आयोगों, मंडलों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं में यादव समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलना चिंताजनक है।*

*महिला पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को उसका उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए सभी को संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी संख्या से अधिक उसकी एकता, संगठन और जागरूकता में होती है।*

*धनमती यादव ने कहा*—*महिलाएं नेतृत्व संभालें,तभी समाज मजबूत होगा**प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव ने कहा कि यादव समाज की महिलाओं में प्रतिभा, क्षमता और नेतृत्व की कोई कमी नहीं है।* *आवश्यकता केवल उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, अपने पैरों पर खड़ी हों और सामाजिक एवं राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं।*

*उन्होंने कहा कि “आज की महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाली शक्ति है। हमें अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के अवसर देने होंगे। महिलाएं संगठित होंगी तो समाज की आवाज और अधिक मजबूत होगी।”

**उर्मिला यादव ने कहा—संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत**प्रदेश महासचिव उर्मिला यादव ने कहा कि समाज की महिलाओं को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।**उन्होंने कहा कि “जब हमारी मातृशक्ति जागरूक और संगठित होगी, तब समाज की कोई भी आवाज दबाई नहीं जा सकती। हमें अपनी बेटियों को पढ़ाना है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है और समाज के नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

”**गीता यादव ने कहा—महिलाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक विकास अधूरा**संगठन मंत्री गीता यादव, कोरबा ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ें।**

उन्होंने कहा कि “महिलाएं केवल दर्शक नहीं, समाज की दिशा तय करने वाली शक्ति हैं। हमें हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और समाज को मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करना होगा।”**

ललिता यादव ने कहा—अधिकारों के लिए जागरूकता और एकता जरूरी**ललिता यादव ने कहा कि यादव समाज की महिलाओं को अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व में भी आगे लाना समय की आवश्यकता है।*

*उन्होंने कहा कि “हमारी एकता ही हमारी पहचान और हमारी ताकत है। जब समाज की महिलाएं एक मंच पर खड़ी होंगी, तो समाज के अधिकारों की आवाज प्रदेश के हर मंच तक पहुंचेगी।”*

*ललिता यादव ने माता के भजन से पुरे शमा को बांधे रखा और कृष्ण भगवान के मंत्रो और जयकारों से पूरा राजधानी रायपुर गुंजा उठा* *प्रदेशभर से पहुंचीं समाज की मातृशक्ति**कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता यादव (जिला बस्तर), किरण संतोष यादव, उर्मिला यादव (खैरागढ़), प्रदेश महासचिव, गीता यादव (संगठन मंत्री, कोरबा), जिला अध्यक्ष गीता कृष्णा यादव, शिवरानी यादव (जिलाध्यक्ष मुंगेली), हार बाई यादव, रानी यादव, गुड़िया यादव, शांति यादव, ममता यादव, सरिता यादव (महामंत्री खैरागढ़), पुष्पा यादव, सरिता यादव (जिला महामंत्री), सुनीता यादव, लक्ष्मी यादव (रायपुर), ललिता यादव, स्नेहा यादव, संतोषी यादव, मीना यादव, अमृता यादव, नंदनी यादव, गंगा यादव, सुमित्रा यादव, कुंती यादव, दुर्गा यादव, लता यादव, अनीता यादव, हेमा यादव, शोभा यादव, निर्मला यादव, वंदना यादव, मीना यादव सहित यादव समाज की मातृशक्ति विशेष रूप से उपस्थित रही।**कार्यक्रम का सफल संचालन बिलासपुर की जिलाध्यक्ष गीता यादव द्वारा किया गया l**कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने समाज में एकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक इसके पूर्व महिला संगठन के सभी पदाधिकारी ने भगवान श्री राधा कृष्ण के चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चा टी सभी अतिथियों का राधे कृष्णा गमछा पहनकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन बिलासपुर जिला के अध्यक्ष श्रीमती गीता यादव ने कीभागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने प्रदेशभर की यादव महिलाओं को एकजुट होकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का मजबूत संदेश दिया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back