इलाज के लिए पहुंचे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मरीजों एवं परिजनों से की मुलाकात, चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर उपचार के दिए निर्देश

डोलकुमार निषाद सक्ती/डभरा- चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने की अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव बीती रात रायपुर स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से उपचार कराने पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना।

एम्स अस्पताल में उपचाररत मरीजों से विधायक ने व्यक्तिगत रूप से बातचीत की तथा उनके उपचार से संबंधित समस्याओं और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी उपचार के दौरान सामने आ रही अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक रामकुमार यादव ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक पहल की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

सुख-दुःख में साथ खड़े रहना ही जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी
विधायक रामकुमार यादव का देर रात एम्स अस्पताल पहुंचकर क्षेत्र के मरीजों से मुलाकात करना चर्चा का विषय बना रहा। जनप्रतिनिधि द्वारा अस्पताल पहुंचकर मरीजों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनने और चिकित्सकों से संवाद करने की पहल को लोगों ने संवेदनशीलता से जोड़कर देखा।

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर उपचार की उम्मीद में रायपुर के बड़े अस्पतालों का रुख करते हैं। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विधायक द्वारा सीधे अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेना उनके प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

विधायक ने इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से कहा कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back