*देवभोग (गरियाबंद)।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), इकाई देवभोग के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शासकीय पं. श्यामशंकर मिश्र महाविद्यालय, देवभोग में विद्यार्थियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं मांगों को लेकर महाविद्यालय के बाबू को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में लाइब्रेरी की सुविधा, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, NSS, सुरक्षा हेतु CCTV कैमरे, स्वच्छता, टेबल-कुर्सी एवं पंखे जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग प्रमुखता से रखी गई

इस अवसर पर नगर मंत्री तेजेस बीसी, नगर सह मंत्री योगेश पात्र, वसंत बीसी, तोषण वैष्णव, हमीत सोनी सहित ABVP के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABVP ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back