
छुरा बस स्टैंड के पास सुश्री दिलाशा सिन्हा जी के “राज स्टडी जोन” (लाइब्रेरी) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्हें नवीन शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं
कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, राजिम विधानसभा विधायक श्री रोहित साहू सहित भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का वातावरण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
