*गरियाबंद, 17 सितंबर 2026

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज शासकीय जिला चिकित्सालय गरियाबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री श्री आशीष शर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान के लिए आगे आकर सहभागिता निभाई।

कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्घटना में घायल मरीजों, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों तथा प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली महिलाओं के लिए समय पर उपलब्ध रक्त अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें।

*जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण*

रक्तदान शिविर के पश्चात कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने आपातकालीन कक्ष, अटल आरोग्य लैब और दंत चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि अटल आरोग्य लैब में वर्तमान में खून एवं पेशाब सहित 148 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, रक्त संग्रहण एवं भंडारण की प्रक्रिया सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से संचालित की जाए और अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back