
*रायपुर, 17 सितंबर 2026
आम लोगों की सुविधा और बेहतर सरकारी सेवाओं के लिए रायपुर में किए जा रहे नवाचारों को देखने और समझने असम की टीम रायपुर पहुंची।
असम से आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रोजेक्ट पुनर्जीवन, प्रोजेक्ट सुरक्षा, दिव्यांग गैरेज, प्रोजेक्ट पालना, तक्षशिला लाइब्रेरी, नालंदा परिसर, कला केंद्र सहित विभिन्न नवाचारों का भ्रमण किया और जाना कि ये पहल जमीन पर कैसे काम कर रही हैं और आम लोगों को इनका क्या लाभ मिल रहा है।
असम टीम ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि रायपुर में किए जा रहे प्रयासों से उन्हें नई सोच और बेहतर कार्यप्रणाली सीखने का अवसर मिला है।
