*गरियाबंद, 02 नवंबर 2026*

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और राजकीय गीत के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

*मुख्य अतिथि का संबोधन:

*मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना जनता के लंबे संघर्ष का परिणाम है। 26 वर्षों की यात्रा में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले का विशेष महत्व है, यहां की आदिवासी संस्कृति, भूतेश्वरनाथ, जतमई धाम जैसे धार्मिक स्थल प्रदेश की पहचान हैं।इस दौरान मंत्री जी ने विभागीय विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया, हितग्राहियों को सामग्री, चेक वितरित किए, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की और उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back