*राजनांदगांव, 17 सितंबर 2026

पर्वतारोही समीरा खान ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान समीरा खान ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भ्रमण कर विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओं के उत्थान एवं विकास से संबंधित विषयों पर जागरूकता एवं जानकारी प्रदान करने के अपने उद्देश्य के संबंध में जानकारी साझा की।

इस हेतु राजनांदगांव पुलिस ने 9 विद्यालयों से संपर्क कर इस हेतु कार्यक्रम आयोजित करवाये हैं।

समीरा खान मूलतः आंध्र प्रदेश की रहने वाली पर्वतारोही हैं तथा वर्तमान में नॉर्वे में निवासरत हैं। उन्होंने अपने पर्वतारोहण अनुभवों एवं बालिकाओं के विकास और सशक्तिकरण से जुड़े अपने प्रयासों के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back