
सूरज बिसी गरियाबंद
*गरियाबंद/मैनपुर।* राष्ट्रीय राजमार्ग *NH-130C* पर आज एक बड़े सड़क हादसे में *जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप* बाल-बाल बच गए। उनकी *इनोवा वाहन पिकअप की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त* हो गई, हालांकि अध्यक्ष पूरी तरह से स्वस्थ हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष कश्यप *राजधानी रायपुर से घर वापसी* के दौरान *गरियाबंद-देवभोग मार्ग* पर जा रहे थे। *मैनपुर जंगल क्षेत्र* में सामने से तेज रफ्तार में आ रही *पिकअप ने उनकी इनोवा को टक्कर मार दी।* टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।*संकरी सड़क बन रही हादसों की वजह*स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि NH-130C का मैनपुर जंगल वाला हिस्सा बेहद संकरा है। *मेन रोड पर एक साथ दो गाड़ियां नहीं चल सकती।* सामने से दूसरा वाहन आने पर एक वाहन को सड़क से नीचे उतारना पड़ता है, जिसके कारण आए दिन हादसे होते हैं।
सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के नेता और जनप्रतिनिधि लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। आए दिन हो रहे हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ईश्वर की कृपा से इस बड़े हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पूरी तरह सुरक्षित हैं
