बरेकेल/जैतपुर@avdhesh-tandan सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर महानदी के तट पर स्थित जैताई मां की पावन धरा जैतपुर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भगवान भोलेनाथ के विशाल शिवलिंग के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पूजन-दर्शन के उपरांत डांडिया रास गरबा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

इस आयोजन में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही। समिति की सदस्य सुश्री रोहिणी साहू, अर्पणा साहू, श्रीमती स्मिता नेताम, श्रीमती नमिता सोनी, श्रीमती वर्षा साहू, श्रीमती उमा भारती साहू, श्रीमती शिवराज खटर्जी, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती सविता खटर्जी, सुश्री उमा साहू, सुश्री शकुंतला साहू सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back