
सूरज बीसी गरियाबंद
देवभोग :शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी के छात्राओं को नि शुल्क साइकिल वितरण किया गया जिसमें उपस्थित अतिथि बेहरा जी अध्यक्ष शाला विकास समिति,श्रीमान जगमोहन पटेल जी अध्यक्ष भाजपा मंडल देवभोग, श्रीमती अनीता उपाध्याय जी (सांसद प्रतिनिधि) शाला विकास समिति, श्रीमान अनिल महेश्वरी जी समाज सेवी, श्रीमान लक्ष्मी नारायण अवस्थी जी समाज सेवी,शाला विकास समिति के सम्मानित सदस्य श्रीमान सिद्धेश्वर सिंह ठाकुर जी,श्रीमान सत्यनारायण अग्रवाल जी,श्रीमान बलभद्र यादव जी,श्रीमान राजेंद्र मरकाम जी श्रीमान सूरज शर्मा जी,तथा शासकीय कन्या शाला देवभोग के प्राचार्य श्रीमान सुरेश अवस्थी जी एवं विद्यालय समस्त शिक्षकगढ़ उपस्थित रहे,समाजसेवी श्री अनिल माहेश्वरी जी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 11000, 5100 और 3100 रुपए देने की घोषणा की, साथी बलभद्र यादव जी ने उद्बोधन में बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए कहा एवं अंतिम उद्बोधन प्राचार्य श्री अवस्थी सर ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की बात कही उन्होंने कहा की बेटी बढ़ेगी समाज बढ़ेगा देश बदलेगा और हमेशा बेटी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है समाज में निरंतर आगे बढ़ रही है श्रीमती अनीता उपाध्याय जी (सांसद प्रतिनिधि) ने सरकार के द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधा और उपलब्धि के बारे में बताते हुए और सरस्वती साइकिल योजना के बारे में बताते हुए बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने और अच्छे अंकों से पास होने के लिए पहले से ही प्रोत्साहित किए ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक सराहनीय पहल है। साइकिल मिलने से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी उपस्थिति में भी वृद्धि होगी
