*सक्ती/जैजैपुर@avdhesh-tandan।* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई जैजैपुर के तत्वावधान में शनिवार को सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार रैली निकाली।
फेडरेशन के बैनर तले आयोजित यह रैली शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुई। रैली के पश्चात शिक्षकों ने तहसील कार्यालय जैजैपुर पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
फेडरेशन की प्रमुख तीन मांगें इस प्रकार हैं –
1. सहायक शिक्षकों से TET की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
2. मोदी की गारंटी के अनुरूप वेतन विसंगति को दूर करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान किया जाए।
3. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पात्रतानुसार पेंशन का लाभ दिया जाए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर साहू ने कहा कि शासन शिक्षकों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कुमार जीव खटर्जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आशा द्विवेदी, प्रवक्ता श्रीमती जागृति कश्यप, जिला प्रवक्ता रामप्रसाद माली, जिला उपाध्यक्ष गोरेलाल साहू, संरक्षक भानूराम चंद्रा, जिला संगठक कुंजबिहारी कश्यप, ब्लॉक सचिव पवन कुर्रे, जिला पदाधिकारी जितेन्द्र जांगड़े, कुलेश्वर चंद्रा, नूतराम धिरहे, रामकुसुम कर्ष सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
