बलरामपुर@सामरी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान संभाग सामरी में HR के रूप में कार्यरत राजेश घोष की कार्यशैली इन दिनों श्रमिकों, मजदूरों एवं क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा और सराहना का विषय बनी हुई है। उनके सहज व्यवहार, प्रभावी संवाद शैली तथा कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान की दिशा में पहल करने के प्रयासों से लोगों में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।इसी क्रम में हिंडाल्को में कार्यरत मजदूर मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि जब से HR के पद पर राजेश घोष आए हैं, तब से कर्मचारियों के बीच आपसी संवाद और मिलजुलकर काम करने का माहौल काफी बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा (सेफ्टी) से जुड़े मामलों में भी पहले की तुलना में अधिक ध्यान दिया जा रहा है और अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मिथिलेश गुप्ता के अनुसार कंपनी में वेतन समय पर और सही तरीके से मिल रहा है, जिससे मजदूरों में संतोष का भाव है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ छोटी-मोटी समस्याएं कभी-कभी सामने आती हैं, लेकिन उनका समाधान भी समय पर करने का प्रयास किया जाता है।श्रमिकों का कहना है कि किसी भी औद्योगिक संस्थान में HR की भूमिका केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास का वातावरण बनाना भी अत्यंत आवश्यक होता है। इस दृष्टि से राजेश घोष की कार्यशैली को लोग सकारात्मक, संवेदनशील और भरोसेमंद मान रहे हैं।खान क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों के बीच यह भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है कि उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कारण सामरी क्षेत्र के अनेक श्रमिक एवं स्थानीय लोग उनके व्यवहार और कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का मानना है कि कंपनी और क्षेत्रवासियों के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता स्थापित करने में पारदर्शी और सकारात्मक संवाद की अहम भूमिका होती है। राजेश घोष जैसे अधिकारी यदि इसी तरह कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के साथ संवाद एवं समन्वय को प्राथमिकता देते रहें, तो इससे औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर कार्य वातावरण और आपसी विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सकता है।सामरी क्षेत्र के श्रमिकों और क्षेत्रवासियों के बीच बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि सकारात्मक सोच, सहज व्यवहार और प्रभावी संवाद किसी भी संस्था को मजबूत और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back