सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों का शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था जिसे the lal 10 में प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों और एक स्वीपर को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है आपको बता दे की ड्यूटी टाइम में शिक्षकों द्वारा स्कूल में शराब की पार्टी की जा रही थी जिसके बाद गांव वालों ने वीडियो बना करके सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया था अब जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन दिन में जवाब मांगा है जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जवाब मिलने के बाद नियमानुसार शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी
