बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा बुधवार को राजीव भवन में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत, आदिवासी समाज के सशक्त नेता तथा नक्सल हिंसा के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक शहीद स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने उनके साहस, त्याग, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सभी ने उनके बताए आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जनपद सदस्य समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास, जिला महामंत्री जीतेंद्र गुप्ता, राजा चौबे, उपाध्यक्ष नवनी गुप्ता, सरपंच संस्कृति, पार्षद रीना, वर्जीनिया, रामप्रताप यादव, अरुण दास, संतन भगत, राजेश गुप्ता, जोखू राम, राहुल गुप्ता, संजीत बाला, जयराम सिंह, लवकुश सिंह, जयनालाल, बैजनाथ सिंह, बीगन दास, अवधेश सिंह, रमाशंकर, आफताब, मनोरमा खेश, विनोद मेहता, लछमन, जय बाला, संजय, राहुल, विजय गुप्ता, रामसुंदर नगेसिया, राकेश मेहता, नकुल खेस सहित ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन शहीद महेन्द्र कर्मा के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके संघर्ष, साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back