रायगढ़, रायपुर और बिलासपुर के चक्कर से मिलेगी राहत, निःसंतान दंपतियों को डभरा में ही मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
डोलकुमार निषाद@डभरा-: ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अनेक निःसंतान दंपति आर्थिक, सामाजिक और दूरी जैसी समस्याओं के कारण समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं करा पाते। रायगढ़, रायपुर अथवा बिलासपुर जैसे बड़े शहरों तक पहुंचना हर परिवार के लिए संभव नहीं होता, जिसके चलते कई लोग वर्षों तक सही जांच और सलाह से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई डभरा के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून 2026, रविवार को श्री अग्रसेन भवन, डभरा में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल उपस्थित रहकर निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा निःसंतानता जैसी समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, बदलती दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण के कारण बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर दंपति सामाजिक संकोच या जानकारी के अभाव में समय पर उपचार नहीं करा पाते, जिससे समस्या और जटिल हो जाती है। उन्होंने कहा कि सही समय पर जांच और उचित सलाह मिलने से बड़ी संख्या में दंपतियों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आज भी निःसंतानता के लिए महिलाओं को दोषी ठहराने की गलत धारणा बनी हुई है, जबकि विभिन्न अध्ययनों के अनुसार लगभग आधे मामलों में पुरुष पक्ष भी समान रूप से जिम्मेदार होता है। इसलिए दोनों की जांच और उपचार आवश्यक है।

अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि रायगढ़ में आधुनिक इन्फर्टिलिटी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों के कारण संस्थान ने प्रदेश में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अस्पताल की कोशिश है कि सक्ती एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।
शिविर के दौरान निःशुल्क वीर्य जांच, निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श तथा सभी प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत विशेष छूट प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक दंपतियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
अग्रिम पंजीयन हेतु संपर्क करें:
📞 9329142515
📞 9329915091
दिनांक: 28 जून 2026 (रविवार)
स्थान: श्री अग्रसेन भवन, डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
