Dolkumar@डभरा क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जब संयोगिता सिंह जूदेव ने मेधावी छात्रा आराध्या अग्रवाल के घर पहुँचकर उसका उत्साहवर्धन किया। संयोगिता सिंह जूदेव चंद्रपुर क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी प्रमुख शख्सियत रही हैं।

आज बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव ने आराध्या अग्रवाल को 12वीं कक्षा के सीबीएसई पाठ्यक्रम में 97% अंक अर्जित करने पर व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद प्रदान किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्राओं को समाज की प्रेरणा बताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हासिल की गई सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनती है।

संयोगिता सिंह जूदेव का यह आत्मीय कदम क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है। किसी जनप्रतिनिधि का स्वयं घर पहुँचकर प्रतिभाशाली छात्रा का सम्मान करना यह दर्शाता है कि समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए संवेदनशील सोच कितनी जरूरी है। आराध्या के परिवार ने भी बहुरानी का आभार व्यक्त करते हुए इसे बच्ची के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back