डोलकुमार निषाद@सक्ती -: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जमगहन में छापेमारी कर 29 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त मालखरौदा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जमगहन में दबिश दी गई।

पहली कार्रवाई में सतरूपा बाई खूंटे (28 वर्ष) के घर पर छापा मारकर आंगन में चल रही दो भट्ठियों से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में समारु खूंटे (46 वर्ष) के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त की गई, जिसे वह बिक्री के लिए तैयार कर रहा था।

दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान सहित आबकारी टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back