श्रमिकों की मौत की जांच में तेजी, प्रशासन ने आमजन से मांगी भागीदारी

डोलकुमार निषाद@सक्ति/डभरा:-
जिला सक्ती के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतरई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में 14 अप्रैल 2026 को हुए दर्दनाक हादसे और उसमें हुई श्रमिकों की मौत के मामले में अब जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए आमजन एवं संबंधित व्यक्तियों से साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की गई है। कोई भी व्यक्ति, जिसके पास घटना से संबंधित दस्तावेज, फोटो, वीडियो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, वह 05 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डभरा में प्रस्तुत कर सकता है।

जिम्मेदारी तय करने की दिशा में अहम कदम.!
प्रशासन का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाना और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर पहलू को गंभीरता से लिया जाएगा।

आमजन से सहयोग की अपील.!
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना किसी संकोच के आगे आएं और उपलब्ध साक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back