सक्ती @hemant-jaiswal:- जिले का करही गांव,जहां बीती रात सन्नाटा नहीं, गोलियों की गूंज थी,तीन नकाबपोश बदमाश, बेखौफ होकर एक घर में घुसे, और फिर जो हुआ, उसने पूरे इलाके की रूह कंपा दी, बड़े भाई को सीने और सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया और छोटा भाई अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आखिर कौन हैं ये हमलावर? क्या पुरानी रंजिश का बदला लिया गया या अवैध रेत के काले कारोबार की खूनी साजिश?देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव, दिल दहला देने वाली रिपोर्ट

रात का अंधेरा हर कोई गहरी नींद में था तभी अचानक करही गांव में गोलियों की आवाज गूंज उठी,तीन नकाबपोश बदमाश सीधे घर के अंदर घुसते हैं और बिना कुछ सोचे-समझे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं, इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप को सीने और सिर में दो गोलियां लगीखून से लथपथ आयुष को जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं छोटा भाई आशुतोष कश्यप जिसे एक गोली लगी है अभी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।वहीं सूत्रों की मानें तो मामला सिर्फ हत्या नहीं बल्कि इसके पीछे पुरानी रंजिश और अवैध रेत उत्खनन का काला खेल भी हो सकता है, मृतक आयुष कश्यप रेत के कारोबार से जुड़ा हुआ था…और यही कारोबार अब खून की वजह बन गया है,घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर-चांपा एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी आधी रात में ही मौके पर पहुंच गए, पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है,घर में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है, और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

वहीं जैसे ही घटना कि सूचना मिली जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू,जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किये।

वही जिला पंचायत सभापति श्रीमति मोहनकुमारी साहू करही गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया और परिजनों से मुलाकात कि साथ ही पुलिस के अधिकारीयों से नकाबपोश बदमाशों कि जल्द गिरफ्तारी को लेकर चर्चा की,बहरहाल गांव में तनावों कि स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back