“हर तरफ सर्वोदय की चर्चा—CBSE 10वीं में बना जिले का नंबर-1 स्कूल”
डभरा@डोलकुमार निषाद
सक्ती जिले में इस बार CBSE 10वीं बोर्ड के नतीजों ने एक साफ संदेश दे दिया—मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता का कोई विकल्प नहीं होता। यही कारण है कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हीरापुर (चंद्रपुर) ने पूरे जिले में पहला स्थान हासिल कर शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान दर्ज करा दी है,,।

विद्यालय का परिणाम सिर्फ अच्छा नहीं, बल्कि दमदार और दबदबा बनाने वाला रहा। आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं—
90% से अधिक अंक लाने वाले 14 छात्र
80% से अधिक अंक पाने वाले 37 छात्र
70% से ऊपर 53 छात्र
टॉपर्स की चमक:
इस साल भी मेधावी छात्रों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया–
मोहन नायक — 97.2% (जिले में टॉपर)
केशव पटेल — 94.4%
आरती पटेल — 93%
शिवानी पटेल — 92.4%
अपूर्वा साव — 92.2%
युवराज पटेल — 92%
लक्ष्य सोनवानी — 91.6%
टिकेश मालाकार, तृष्णा साहा, यशस्वी पटेल — 91.4%
साक्षी पटेल, वतन कुमार अग्रवाल — 91%
राजश्री पटेल — 90.4%
आंचल पटेल — 90.2%
सफलता का फॉर्मूला: क्वालिटी एजुकेशन + कड़ी मेहनत
विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, नियमित मार्गदर्शन और अनुशासित माहौल का असर साफ तौर पर परिणामों में दिखाई दिया। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने न सिर्फ स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे अंचल को गौरवान्वित कर दिया।


प्रबंधन ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, संचालक मनोज अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, वंशिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण पंडा और उप-प्राचार्य सुरेश यादव ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए इसे संयुक्त मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया,,,।
सक्ती में अब शिक्षा का नया केंद्र उभर चुका है—जहां रिजल्ट नहीं, रिकॉर्ड बनते हैं।
