वेदांता प्लांट बना काल: 19 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई जिंदगी मौत से जूझ रही”

डोलकुमार निषाद@सक्ती/डभरा-: छत्तीसगढ़ के सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतकों में 5 स्थानीय मजदूर (छत्तीसगढ़) के हैं, जबकि अन्य मृतक उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से आए श्रमिक बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची, जिन्होंने राहत और बचाव कार्य संभालते हुए हालात को काबू में किया।

मुआवजे का बड़ा ऐलान
हादसे के बाद कंपनी और शासन दोनों ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है:
मृतकों के परिजनों को: 35 लाख रुपये (कंपनी) + 5 लाख रुपये (शासन)

घायलों को: 15 लाख रुपये (कंपनी) + 50 हजार रुपये (शासन)
साथ ही घायलों का पूरा इलाज और स्वस्थ होने तक वेतन भी कंपनी देगी

बड़ा सवाल
इतने बड़े हादसे के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या सुरक्षा मानकों में लापरवाही हुई?
क्या मजदूरों की जान की कीमत सिर्फ मुआवजा है?

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम पर बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back