वेदांता प्लांट में मौत का मंजर: 35 लाख मुआवज़े का ऐलान, जांच के घेरे में सिस्टम”

डोलकुमार निषाद@सक्ति/डभरा
Vedanta Limited के सिंघीतराई थर्मल पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवज़े की बड़ी घोषणा की है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुर्घटना में ठेका कंपनी के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, जिसमें एनजीएसएल से जुड़े कर्मी भी शामिल हैं।

हादसे के बाद कंपनी ने राहत पैकेज का ऐलान करते हुए कहा:
मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और रोजगार सहायता दी जाएगी…
घायलों को 15 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद,
पूरी तरह स्वस्थ होने तक वेतन जारी रहेगा….
साथ ही काउंसलिंग और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी

कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि,
“इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है… आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा अपना है।”

उन्होंने आगे बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कंपनी प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाना है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा टीमों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

इस बीच, छत्तीसगढ़ में इस हादसे को लेकर सियासत भी गरमा सकती है, क्योंकि विपक्ष पहले ही सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back