डोलकुमार निषाद@डभरा-: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए संयोगिता सिंह जुदेव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

वर्तमान में कोलकाता में मौजूद संयोगिता सिंह जुदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि इस दुखद घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चुनावी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने जिस तरह संवेदनशीलता दिखाई, वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में अब इस सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है-जहां समर्थक इसे जिम्मेदार नेतृत्व बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इस पर अपनी नजरें टिकाए हुए है।

सूत्रों के मुताबिक, वे फिलहाल कोलकाता में रहकर विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपना दुख साझा किया।
“चुनाव की दौड़ में भी नहीं भूली इंसानियत – संयोगिता सिंह जुदेव का भावुक संदेश वायरल!”
कोलकाता से फोन पर प्रशासन कंट्रोल या सियासत? संयोगिता सिंह जुदेव के एक्शन पर गरमाई राजनीति

विपक्ष का हमला:
इस पूरे मामले पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि
“सिर्फ फोन पर निर्देश देने से हालात नहीं सुधरते, जमीनी स्तर पर मौजूद रहना ज्यादा जरूरी है। ”विपक्ष ने इसे “सिर्फ दिखावे की सक्रियता” बताते हुए सवाल उठाया कि अगर हालात इतने गंभीर हैं, तो जनप्रतिनिधि को मौके पर पहुंचकर निगरानी करनी चाहिए।
सियासी माहौल गरम:
जहां एक तरफ समर्थक इसे जिम्मेदार और सक्रिय नेतृत्व बता रहे हैं, वहीं विपक्ष के इस हमले के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।
