डोलकुमार निषाद@डभरा/रायपुर/ सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुःखद और पीड़ादायक है। इस घटना में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर ने उन्हें अत्यंत व्यथित किया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सीएम का बड़ा बयान:
“घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

इस बीच, हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back