पावर प्लांट गेट पर विधायक का धरना, प्रबंधन पर FIR की मांग”
डोलकुमार निषाद@डभरा/सक्ती-:
वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब मामला गरमा गया है। हादसे के बाद जहां मजदूरों की मौत और घायलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं अब चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव खुद मैदान में उतर आए हैं।

प्लांट गेट पर धरना, प्रबंधन पर सीधा आरोप
मंगलवार को विधायक रामकुमार यादव पावर प्लांट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि प्लांट प्रबंधन हादसे की वास्तविक तस्वीर छिपा रहा है और अब तक मृतकों व घायलों का सही आंकड़ा सामने नहीं लाया गया है।

“सही आंकड़ा बताओ, नहीं तो कार्रवाई झेलो”
धरने पर बैठे विधायक ने साफ शब्दों में कहा है कि-
हादसे में कितने मजदूर घायल हुए?
कितनों की मौत हुई?
इसका सटीक और आधिकारिक आंकड़ा तुरंत सार्वजनिक किया जाए।

FIR दर्ज करने की मांग तेज
विधायक ने प्लांट प्रबंधन को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है।
स्थानीय लोगों में उबाल, न्याय की मांग
धरने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और मजदूरों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मजदूरों की जान की कीमत कब तय होगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?
इस धरने के बाद प्रशासन और प्लांट प्रबंधन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि—
1-क्या सही आंकड़ा सामने आएगा?
2-क्या दोषियों पर FIR दर्ज होगी?
मजदूरों की मौत पर सियासत तेज… अब सच सामने आएगा या दबा दिया जाएगा?
