सक्ती @hemant-jaiswal :- फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सक्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता और दवा वितरण कार्यक्रम तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 मार्च 2026 को RKM पावर लिमिटेड, धुरकोट में विशेष शिविर आयोजित कर कर्मचारियों को IDA (फाइलेरिया रोधी) दवा खिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने PHC टुंडरी सेक्टर के अंतर्गत यह अभियान चलाते हुए कर्मचारियों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय बताए। टीम ने समझाया कि समय पर दवा सेवन से इस बीमारी को रोका जा सकता है और सरकार का लक्ष्य इसे पूरी तरह समाप्त करना है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि सक्ती जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

वहीं इसदौरान सुपरवाइजर RD सिदार, RHOमीरा टंडन, CHO शिवकुमारी पंकज, CHO लीशा पटेल, ANMअनम वेदमती चौहान सहित RKM के कर्मचारी उपस्थित रहे।
