पानी की समस्या होगी दूर, जैजैपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत

जनपद पंचायत जैजैपुर की पहल 31 बोर खनन एवं सिंटेक्स पानी टंकी निर्माण कि मिली मंजूरी।

जैजैपुर@avdhesh-tandan। क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे, उपाध्यक्ष सीताराम चंद्रा एवं जनपद सदस्यों की अनुशंसा पर जैजैपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए जनपद स्तरीय 15 वे वित्त एवं जनपद विकास निधि 2025 -26 अंतर्गत लगभग 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से 31 से अधिक स्थानों पर बोर खनन, पंप स्थापना एवं पानी टंकी निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आमाकोनी में बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत बरदुली में हैंडपंप खनन एवं स्थापना हेतु 1.50 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत ठठारी में हैंडपंप खनन एवं स्थापना के लिए 1.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत सेंदरी में बोर खनन, पंप स्थापना एवं पानी टंकी निर्माण के लिए 2.30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। ग्राम पंचायत ठठारी में ही बोर खनन एवं पंप स्थापना के लिए 2.50 लाख रुपये तथा पंप एवं सिंटेक्स स्थापना के लिए 1.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत अरसिया में पंप एवं सिंटेक्स स्थापना के लिए क्रमशः 1.20 लाख रुपये, 1.10 लाख रुपये एवं पुनः 1.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डोंगरी भांठा ओडेकरा में बोर खनन एवं पंप स्थापना हेतु 1.50 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत धमनी में पंप एवं सिंटेक्स स्थापना के लिए 1 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। ग्राम पंचायत अकलसरा में बोर खनन, पंप स्थापना एवं पानी टंकी निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये एवं बोर खनन एवं पंप स्थापना के लिए 1 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत झालरौंदा में 2 नग बोर खनन, पंप स्थापना एवं पानी टंकी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं ग्राम पंचायत सेंदुरस में 3 नग बोर खनन, पंप स्थापना एवं पानी टंकी निर्माण के लिए 6.91 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत भोथिडीह में पानी टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य हेतु 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भोथिडीह में भूखाऊ घर के पास पिपर भावर में बोर खनन के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत गलगलाडीह में धनीराम के घर के पास बोर खनन हेतु 1.50 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत नगारीडीह में मरघटी तालाब के पास बोर खनन के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत सलनी में खेमलाल के घर के पास बोर खनन एवं पंप स्थापना के लिए 2 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत झालरौंदा में बजरंग नायक के घर के पास बोर खनन एवं स्थापना के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत मल्दा के गुड़ी चौक एवं गौटिया पारा में पंप एवं सिंटेक्स स्थापना के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं ग्राम पंचायत ठूठी में 2 नग पंप स्थापना एवं 1 हैंडपंप स्थापना के लिए 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम पंचायत परसाडीह में बाजार के पास बोर खनन एवं सिंटेक्स स्थापना हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत किकिरदा में ठाकुर देव चौक एवं आदित्य मोहल्ला सामुदायिक भवन के पास पंप एवं सिंटेक्स स्थापना के लिए 2 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत खम्हरिया में वार्ड क्रमांक 2, रामकृष्ण साहू के घर के पास बोर खनन एवं सिंटेक्स स्थापना के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत घिवरा में डोगरी दाई के पास पंप एवं सिंटेक्स स्थापना हेतु 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने कहा कि इसमें जनपद विकास निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यो के लिए प्रथम क़िस्त की राशि ग्राम पंचायतों को जारी हो चुका है वही जनपद 15 वे वित्त की राशि ग्राम पंचायतों को जारी की जा रही। क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में बोर खनन, पंप स्थापना एवं सिंटेक्स टंकी निर्माण के लिए लाखों रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी और आमजन को राहत मिलेगी। इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back