
राजिम :- कोपरा मंडल के अंतर्गत आर्यभट्ट स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के बजट 2026-27 की बारीकियों को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और शिक्षाविद् शामिल हुए।मुख्य वक्ता श्री दीपक साहू जी और श्री हेमंत वर्मा जी ने मंच से बहुत ही सरल और सारगर्भित शब्दों में बजट के प्रावधानों को छात्र-छात्राओं के सामने रखा। वक्ताओं ने जोर दिया कि यह बजट युवाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रूपनारायण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमलेश साहू और जिला महामंत्री श्रीमती भारती साहू भी मौजूद रहीं। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी ‘बिहान’ की बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। । कोपरा मंडल के अंतर्गत आर्यभट्ट स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के बजट 2026-27 की बारीकियों को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और शिक्षाविद् शामिल हुए।मुख्य वक्ता श्री दीपक साहू जी और श्री हेमंत वर्मा जी ने मंच से बहुत ही सरल और सारगर्भित शब्दों में बजट के प्रावधानों को छात्र-छात्राओं के सामने रखा। वक्ताओं ने जोर दिया कि यह बजट युवाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रूपनारायण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमलेश साहू और जिला महामंत्री श्रीमती भारती साहू भी मौजूद रहीं। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी ‘बिहान’ की बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
