– गरियाबंद जिले के सक्रिय और ऊर्जावान नेत्री तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा को उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला महिला मोर्चा महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले और विशेषकर देवभोग महिलाओं व उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।अहिल्या की इस उपलब्धि पर देवभोग मंडल के बुजुर्गों महिला और युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के महिला मोर्चा को एक नई दिशा मिलेगी। जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर क्षेत्र में पहुँची, समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बाँटकर अपनी खुशी का इजहार किया।क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि अहिल्या मरकाम से ही जमीन से जुड़े रहे हैं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। जिला स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से अब क्षेत्र की समस्याओं और नारी शक्ति के विकास की बात शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचेगी।अपनी नियुक्ति पर श्रीमति अहिल्या मरकाम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मेरा लक्ष्य जिले के अंतिम छोर पर बैठे महिलाएं को सशक्त बनाना और समाज के गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।”इस अवसर पर जिले भर के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back