*गरियाबंद में भाजपा जिला संगठन ने अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला कार्यकारणी कि घोषणा*गरियाबंद:- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी दिशानिर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर जी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सियाराम ध्रुव जी के अनुमोदन पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें देवभोग क्षेत्र के चार प्रमुख और सक्रिय सदस्यों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने से क्षेत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल व्याप्त है। पार्टी नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले इन युवा नेताओं की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला गरियाबंद में तानसिंह माझी एवं जितेंद्र माझी को जिला महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है तो वहीं संगठन ने शोभित राम ध्रुवा और यशवंत ध्रुवा को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेताओं को धन्यवाद व आभार किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back