70.14 करोड़ की लागत से हो रहा कोपरा-पोखरा मार्ग का चौड़ीकरण, महासमुंद तक पहुंच होगी आसान
*गरियाबंद, 29 अक्टूबर 2026* जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत कोपरा-पोखरा मुख्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुल 26.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट मद के अंतर्गत *70 करोड़ 14 लाख 41 हजार रुपये* की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में लोक निर्माण
