वेदांता पावर की शिक्षा एवं युवा विकास पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और करियर मार्गदर्शन को मिल रहा बढ़ावा

डोलकुमार निषाद@सक्ती/डभरा– ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विद्या महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी की इस पहल के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शैक्षणिक सहयोग, डिजिटल साक्षरता, करियर मार्गदर्शन, खेल गतिविधियों और पर्यावरण जागरूकता से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सक्ती में प्रोजेक्ट विद्या के तहत लगभग 1300 बच्चों एवं लाभार्थियों तक पहुंच बनाई गई। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ विद्यार्थियों को स्कूल उपयोगी सामग्री वितरित की गई तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पर्यावरण क्विज और सेवा पर्व जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान कपड़े के थैले वितरित कर बच्चों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा को बढ़ावा दे रही कंपनी

वेदांता पावर केवल सक्ती ही नहीं, बल्कि अपनी अन्य परिचालन इकाइयों के आसपास के समुदायों में भी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी के मुताबिक, उसकी विभिन्न पहलों के माध्यम से हर वर्ष गांवों के 3000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अपने परिचालन क्षेत्रों के 18 स्कूलों को सहयोग प्रदान किया।

आंध्र प्रदेश के मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड में प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से लगभग 800 लाभार्थियों को खेल एवं स्टेशनरी किट, अध्ययन सामग्री और STEM किट वितरित की गईं। इसके साथ ही बाल संसाधन केंद्रों और स्कूल के बाद संचालित ट्यूशन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग दिया गया।

वहीं पंजाब के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में वर्ष 2023 में शुरू किए गए कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम के तहत अब तक 250 से अधिक विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

बच्चों को अवसर देना ही विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : राजिन्दर सिंह आहूजा

इस पहल पर वेदांता पावर लिमिटेड के सीईओ एवं होल-टाइम डायरेक्टर राजिन्दर सिंह आहूजा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में युवाओं को ज्ञान, कौशल और अवसरों से सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। प्रोजेक्ट विद्या जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपनी पसंद का भविष्य बनाने का अवसर मिले। कंपनी का उद्देश्य अगली पीढ़ी के जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाना है।

शिक्षा से मजबूत होगा ग्रामीण समाज : देवेन्द्र कुमार पटेल

वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट के सीओओ देवेन्द्र कुमार पटेल ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का प्रमुख आधार है और सशक्त समुदायों की मजबूत नींव तैयार करती है। सक्ती में कंपनी की टीमें आसपास के समुदायों के बच्चों को शिक्षा के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से जहां शिक्षकों की कमी है, वहां अध्यापकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पढ़ाई-लिखाई की सामग्री वितरित करने, कंप्यूटर शिक्षा को सुगम बनाने और विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से स्थानीय समुदायों के दीर्घकालिक विकास और समावेशी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि प्रोजेक्ट विद्या के जरिए शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने, बच्चों की प्रतिभा निखारने और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back