सामुदायिक पहल ‘प्रोजेक्ट विद्या’ के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, खेल एवं कौशल विकास से जोड़ने का प्रयास

सक्ती। वेदांता पावर सक्ती ताप विद्युत संयंत्र द्वारा अपने आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय समुदायों में शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सार्थक पहल की जा रही है। कंपनी की सामुदायिक विकास पहल ‘प्रोजेक्ट विद्या’ के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कौशल, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए इस पहल के अंतर्गत बच्चों को शैक्षणिक सहयोग, व्यावहारिक अनुभव आधारित शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, डिजिटल साक्षरता, खेलकूद तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सक्ती क्षेत्र में इस पहल से लगभग 1,300 बच्चे एवं लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। इसके अंतर्गत शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम, स्कूलों में आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण तथा करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियां संचालित की गईं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पर्यावरण संबंधी प्रश्नोत्तरी एवं सेवा पर्व की गतिविधियों के दौरान कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया, ताकि बच्चे दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

वेदांता पावर की शिक्षा संबंधी पहल केवल सक्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 3,000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी द्वारा अपने परिचालन क्षेत्रों के 18 विद्यालयों को सहयोग प्रदान किया गया। आंध्र प्रदेश स्थित मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड में भी प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से लगभग 800 लाभार्थियों को खेल सामग्री, स्टेशनरी किट, अध्ययन सामग्री एवं एसटीईएम किट वितरित की गई। इसके साथ ही चाइल्ड रिसोर्स सेंटर और स्कूल के बाद संचालित ट्यूशन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है।

इसी प्रकार पंजाब स्थित तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में वर्ष 2023 से संचालित कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 250 से अधिक विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा चुकी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं कंप्यूटर शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य के लिए आवश्यक डिजिटल कौशल विकसित करना है।

इस पहल पर वेदांता पावर लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं को ज्ञान, कौशल और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वेदांता पावर प्रोजेक्ट विद्या जैसी पहलों के माध्यम से ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक बच्चे को सीखने, अपनी प्रतिभा पहचानने और अपनी पसंद के अनुसार भविष्य निर्माण का अवसर मिल सके। हमारा उद्देश्य आने वाली पीढ़ी के जीवन में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाना है।

वहीं, वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट के सीओओ श्री देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि शिक्षा सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है और सशक्त समुदायों के निर्माण में इसकी अहम भूमिका है। सक्ती क्षेत्र में कंपनी की टीमें आसपास के समुदायों में शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। प्रोजेक्ट विद्या के अंतर्गत जहां शिक्षकों की कमी है, वहां शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने, विद्यालयों में आवश्यक सामग्री वितरित करने, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ किए जा रहे ये प्रयास समावेशी विकास और स्थानीय समुदायों के दीर्घकालीन उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वेदांता पावर द्वारा प्रोजेक्ट विद्या जैसी सामुदायिक पहलों के माध्यम से शिक्षा की पहुंच बढ़ाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी का यह प्रयास स्थानीय समुदायों के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने के साथ आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back