सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल से अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री के पिता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिंह, जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी की इंटरफेथ शादी के लिए राजी हो गए हैं। 7 साल की डेटिंग के बाद जहीर और सोनाक्षी अपने इस रिश्ते को नया नाम देने के लिए बिलकुल तैयार हैं। गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ सोनाक्षी के होने वाले ससुराल यानी जहीर इकबाल के घर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह जहीर और उनके पिता इकबाल रतनसी के साथ पोज देते नजर आए थे। मां-पापा की रजामंदी मिलने के बाद लगता है सोनाक्षी की खुशी दोगुनी हो गई है। सोनाक्षी ने अपने होने वाले शौहर जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी भी हाथ में सजा ली है और इस शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का घर ‘रामायणा’ भी दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है।

जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला ‘रामायण’ दुल्हन की तरह से सज गया है। जहां शादी का जश्न इस समय बांद्रा में चल रहा है, वहीं सोनाक्षी के बहुमंजिला घर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

सोनाक्षी-जहीर की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में जहां सोनाक्षी और जहीर साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ और फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें सोनाक्षी-जहीर के साथ दोनों के माता पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा और इकबाल रतनसी नजर आ रहे हैं। फोटो में सोनाक्षी को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में सोनाक्षी होने वाले शौहर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back